5 बार की चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर, नॉर्वे ने ब्राजील को हराया, इंग्लैंड ने मेक्सिको पर दर्ज की जीत

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप के इस संस्करण में उलटफेर का दौर जारी है।
खिताब की प्रबल दावेदार और 5 बार की चैंपियन ब्राजील प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।

एर्लिंग हालैंड के डबल से नॉर्वे ने दर्ज की जीत

प्री-क्वार्टर फाइनल के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में ब्राजील और नॉर्वे के बीच भिड़ंत हुई।
इसमें पहले हाफ तक दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया।
कोई भी गोल नहीं होने के कारण टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं।
दूसरे हाफ में मैच के 80वें मिनट में एर्लिंग हालैंड ने हेडर के जरिये गोल दागकर नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलायी।
इसके बाद 90वें मिनट में हॉलैंड ने दूसरा गोल दागकर नॉर्वे की बढ़त 2-0 की कर दी।
इंजरी टाइम में नेमार जूनियर ने एक गोल दागकर हार का अंतर 1-2 कर दिया।
वहीं ब्राजील के ब्रूनो गुइमारेस ने 14वें मिनट में एक पेनाल्टी भी मिस की थी।
नॉर्वे का यह चौथा वर्ल्ड कप मुकाबला है और वह पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।
ब्राजील और नॉर्वे के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मुकाबले खेले गये हैं।
अब ब्राजील ने नॉर्वे के खिलाफ एक बार भी जीत दर्ज नहीं की है।
क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का मुकाबला अब इंग्लैंड से होगा।

इंग्लैंड ने मैक्सिको को हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया

राउंड 16 में मैक्सिको को हराकर इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
खेल के पहले हाफ में इंग्लैंड का दबदबा रहा।
इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम ने 36वें और 38वें मिनट में गोल दागा और पहले हाफ में ही टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
पहले हाफ में ही 42वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विन्योनेस ने गोल दागकर अंतर को 2-1 कर दिया।
दूसरे हाफ में इंग्लैंड के जारेल क्वांसा को रेड कार्ड दिखाने की वजह से इंग्लैंड की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।
लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड की टीम ने हार नहीं मानी और अटैकिंग खेल जारी रखा।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 60वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर अंतर को 3-1 कर दिया।
मैक्सिको के राउल जिमेनेज ने 69वें में गोल दागकर अंतर को थोड़ा कम करते हुए स्कोर को 3-2 कर दिया।
हालांकि इसके बाद दोनों टीमों ने काफी प्रयास किये लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सका।

नेमार जूनियर और रोनाल्डो ने संन्यास की घोषणा की

ब्राजील के महान खिलाड़ी नेमार जूनियर ने नॉर्वे से हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी।
5 बार चैंपियन ब्राजील को नॉर्वे ने प्री-क्वार्टर फाइनल मे हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
उधर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर दी है।
उन्होंने कहा है कि यह वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।
रोनाल्डो अब तक छह वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और उनकी टीम ने अभी तक खिताब नहीं जीता है।
अगला वर्ल्ड कप भी वर्ष 2030 में रोनाल्डो के देश पुर्तगाल और अन्य कई देश संयुक्त रूप से मिल कर रहे हैं।