अक्षर पटेल के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के तूफान को रोकने की चुनौती, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद में मुकाबला आज

IPL SRH Vs DC Today: आईपीएल में आज एक बार फिर रनों की बौछार देखने को मिल सकती है। आज सनराइडर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होना है।

अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद चौथे और दिल्ली कैपिटल्स पांचवे स्थान पर हैं।

दोनों ही टीमें अब तक 3-3 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर यह है कि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम से जुड़ गये हैं। लेकिन वह इस मैच में नहीं खेल पायेंगे। इसलिए टीम की कमान ईशान किशन के पास ही रहेगी।

हेड टू हेड मुकाबलों में कौन आगे

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 बार भिड़ंत हो चुकी है।

इनमें 13 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है वहीं दिल्ली कैपिटल्स 12 बार हैदराबाद को हरा चुकी है।

किन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के जिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नज़रें रहेंगी वो हैं केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, काइल जैमिसन और कुलदीप यादव के अलावा टी. नटराजन पर रहेंगी।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, लिविंगस्टोन, नीतीश रेड्डी, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन के प्रदर्शन पर सबकी रहेंगी।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XII

दिल्ली कैपिटल्सः केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी. नटराजन।

सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साबिक हुसैन और ईशान मलिंगा।