Delhi Capitals defeated Royal Challengers Bangalore: दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 6 विकेट से हरा दिया।
ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज़्यादा नाबाद 60 रन बनाये। केएल राहुल ने 57 रनों की पारी खेली।
लेकिन मैच के हीरो बन गये डेविड मिलर। आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की ज़रूरत थी।
मिलर ने लगातार दो गेंदों पर छक्का जड़ते हुए बाजी मार ली।
176 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब रही।
भुवनेश्वर कुमार ने 18 रनों के कुल योग पर 3 बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
इसके बाद केएल राहुल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।
केएल राहुल अर्धशतक बनाने के बाद क्रुणाल पांड्या का शिकार बने।
राहुल के बाद कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि चोट की वजह से वे रिटायर्ड हर्ट हो गये।
इसके बाद उतरे डेविड मिलर ने स्टब्स के साथ मिलकर जीत दिला दी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और बेंगलुरू को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने आक्रामक शुरूआत की और 5 ओवर में ही 52 रन जोड़ दिये।
इसके बाद विराट कोहली 19 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गये।
विराट के आउट होने के बाद हर अंतराल के बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।
देवदत्त पडिक्कल (18), टिम डेविड (26) और जितेश शर्मा ने 14 रनों का योगदान दिया।
फिल सॉल्ट ने सबसे ज़्यादा 38 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रन बनाये।
निर्धारित 20 ओवर में बेंगलुरू ने 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाये।
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट लिये।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बल्लेबाजी
फिल सॉल्ट- 63 (38) {4*4, 3*6}
टिम डेविड- 26 (17) {3*4, 1*6}
विराट कोहली- 19 (13) {3*4, 0*6}
दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी
अक्षर पटेल- 2/18 (3)
कुलदीप यादव- 2/32 (2)
लुंगी एनगिडी- 2/39 (4)
दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी
ट्रिस्टन स्टब्स- 60* (47) {4*4, 1*6}
केएल राहुल- 57 (34) {6*4, 2*6}
अक्षर पटेल- 22* (19) {3*4, 0*6}
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार- 3/26 (4)
क्रुणाल पांड्या- 1/24 (4)
