दिग्गज गायक मुकेश चंद्र माथुर को किया गया याद, केकेवीएम की कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का आयोजन, गीत गाकर कलाकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Kayasth Krantikari Vichar Manch: अपने जमाने के दिग्गज गायक रहे मुकेश चंद्र माथुर को रांची में याद किया गया।

कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का आयोजन में कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पराग भूषण, प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, अभय बक्शी और निर्भय सिन्हा की प्रमुख भूमिका रही।

वहीं कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के राष्ट्रीय सचिव दिलीप कुमार सिन्हा और शशि कुमार सिन्हा के साथ कार्यकारिणी सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव की सहभागिता महत्वपूर्ण रही।

कार्यक्रम का आयोजन मंच के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद श्रीवास्तव के प्रांगण में किया गया।

इस दौरान कलाकारों ने मुकेश के गाये गीत गाकर उन्हें याद किया।

गीत गाने वाले कलाकारों में पराग भूषण, मीना बक्शी, सीमा प्रीति, रीता चंद्रा, श्रृंखला खरे, शशि कुमार सिन्हा, संजय पाराशर, निर्भय कुमार सिन्हा, आकाश चंद्रा, राजकुमार सिन्हा, विजय खरे, राजेश श्रीवास्तव और अभय बक्शी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान शामिल अतिथि गायकों में शामिल राजीव सहाय, चंद्रमोहन, निगार खा, सुशीला और आबिद खान ने अपनी प्रस्तुति दी।