सनराइजर्स के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स की हार के साथ ही प्लेऑफ की 3 टीम हुई पक्की, चौथे स्थान के लिए कई टीमें रेस में

IPL CSK Vs SRH Match: चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया।

पैट कमिंस और साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी उसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की बेहतरीन बल्लेबाजी ने चेन्नई की हार की पटकथा लिख दी।

प्लेऑफ की 3 टीमें तय

चेन्नई की इस हार के साथ ही प्लेऑफ की 3 टीमें तय हो गयी हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

अब चौथे स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की औसत बल्लेबाजी

CSK के कप्तान गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

उनके इस निर्णय पर हैदराबाद के गेंदबाजों ने ग्रहण लगा दिया।

कार्तिक शर्मा (32) और डेवाल्ड ब्रेविस (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज लय में नहीं दिखा।

संजू सैमसन ने तेज शुरूआत ज़रूर की लेकिन सिर्फ 27 रनों का योगदान ही कर सके।

ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म जारी है। 21 गेंदों का सामना कर उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाये।

SRH के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट और साकिब हुसैन ने 2 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।

ईशान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाया।

किशन और क्लासेन ने छीना मैच

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही।

56 के स्कोर पर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पैवेलियन लौट गये।

इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 75 रन जोड़े।

इस साझेदारी ने टीम की जीत लगभग पक्की कर दी।

क्लासेन 26 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद हैदराबाद ने नीतीश रेड्डी का विकेट जल्दी गंवा दिया।

ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली और अंशुल कंबोज का शिकार बने।

किशन के आउट होने के समय टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी और जीत के लिए 9 गेंदों पर सिर्फ 6 रनों की ज़रूरत थी।

सलिल अरोड़ा और रविचंद्रन ने 3 गेंदों पर पर ही 6 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

चेन्नई की ओर से मुकेश ने 2 जबकि कंबोज, नूर और अकील हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

पहली बार जर्सी में नज़र आये धौनी

आईपीएल के सीजन 19 में पहली बार महेंद्र सिंह धौनी टीम की जर्सी में मैदान में नज़र आये।

चोट के कारण धौनी इस बार एक भी मुकाबला नहीं खेल पाये हैं।

लेकिन चेन्नई टीम की आधिकारिक फोटो शूट के दौरान वे जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी

डेवाल्ड ब्रेविस- 44 (27) {2*4, 4*6}

कार्तिक शर्मा- 32 (19) {3*4, 2*6}

संजू सैमसन- 27 (13) {5*4, 1*6}

सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजी

पैट कमिंस- 3/28 (4)

साकिब हुसैन- 2/34 (4)

ईशान मलिंगा- 1/26 (4)

सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजी

ईशान किशन- 70 (47) {7*4, 3*6}

हेनरिक क्लासेन- 47 (26) {6*4, 2*6}

अभिषेक शर्मा- 26 (21) {3*4, 1*6}

चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी

मुकेश चौधरी- 2/36 (4)

अकील हुसैन- 1/21 (3)

नूर अहमद- 1/40 (4)