25वीं झारखंड जूनियर स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप संपन्न, अंडर-7 और अंडर-11 चैम्पियनशिप की हुई शुरूआत

Chess Championship: रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित 25वीं झारखंड जूनियर स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप संपन्न हो गया।

इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कई नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल गोपाल पाठक उपस्थित रहे।

उनके साथ अतिथि के रूप में सरला बिरला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के डीन अजय कुमार भी मौजूद थे।

इस अवसर पर AJCA के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रबंधक मानसी सिंह तथा मुख्य निर्णायक दीपक कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता का संचालन सफलतापूर्वक किया।

यह प्रतियोगिता अपने उच्च स्तर के खेल, अनुशासन एवं खेल भावना के लिए विशेष रूप से सराहनीय रही।

खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस आयोजन को सफल बनाया।

इसी अवसर पर झारखंड अंडर-7 एवं अंडर-11 राज्य शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का उद्घाटन भी किया गया, जिससे बाल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

AJCA के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा ने आयोजन समिति, अधिकारियों एवं सभी खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बालक वर्ग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन

प्रथम स्थान: तनीष्क कुमार– 7 अंक

द्वितीय स्थान: कृष्णा कुमार साव– 6.5 अंक

तृतीय स्थान: आदित्य तनमय शर्मा– 6 अंक

चतुर्थ स्थान: अरिजीत घोष– 6 अंक

बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन

प्रथम स्थान: कृति कुमारी (पूर्वी सिंहभूम)– 5 अंक

द्वितीय स्थान: नविका जायसवाल– 5 अंक

तृतीय स्थान: सौम्या प्रभा सोय– 4 अंक

चतुर्थ स्थान: समृद्धि प्रिया– 4 अंक

पंचम स्थान: ऋषिका शर्मा– 3.5 अंक

दोनों वर्गों के शीर्ष 4 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।