National Madhukar Festival: मध्यप्रदेश के दतिया में 23 अगस्त को राष्ट्रीय मधुकर समारोह का आयोजन किया गया है।
इस समारोह में लोकविद मंजू रानी की स्मृति में सम्मान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ ने बताया कि यह सम्मान का तृतीय वर्ष है।
यह मंजू रानी की कला और साहित्य के प्रति निष्ठा और उनकी स्मृति को जीवंत रखने का प्रयास है।
इस वर्ष यह सम्मान दतिया की लोकप्रिय कवयित्री डॉ. मंजू खरे जी को प्रदान किया जाएगा।
23 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर से कला और साहित्य से जुड़े लोग शिरकत करेंगे।
लोकविद मंजू रानी झारखंड की जानी-मानी लेखिका अंशिता सिन्हा की मां थीं।
