बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट की 10वीं वार्षिक आम बैठक, आगामी चुनाव और खेल आयोजन को लेकर लिये गये की महत्वपूर्ण निर्णय

Ranchi Badminton AGM: बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट (BARD) की 10वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) रांची में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीजी आर.के. मलिक ने की।

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे बैठक में पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में निर्धारित एजेंडे के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इनमें 9वीं AGM की कार्रवाई की पुष्टि, पिछली बैठक के निर्णयों से संबंधित विषय, वर्ष 2024–26 की वार्षिक रिपोर्ट, वर्ष 2025–26 के ऑडिटेड लेखा-जोखा, वर्ष 2026–27 का कार्यक्रम कैलेंडर तथा कार्यकारिणी समिति के आगामी चुनाव से संबंधित विषय शामिल थे।

एसोसिएशन के सचिव एन.के.डे ने वार्षिक रिपोर्ट एवं वर्ष 2025–26 का ऑडिटेड लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

दोनों पर सदस्यों द्वारा चर्चा के बाद इन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

कार्यकारिणी समिति के आगामी चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन (JBA) से कार्यकारिणी में पदों, कार्यकाल एवं चुनाव की प्रक्रिया से संबंधित स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद ही चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

रथिन भद्रा, पूर्व अध्यक्ष, टूर्नामेंट कमेटी एवं लाइफ मेंबर ने एसोसिएशन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने, टूर्नामेंट के बेहतर संचालन तथा रांची जिले में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उनके सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई और समिति द्वारा उन्हें स्वीकार कर लिया गया।

बैठक की उपस्थिति पंजिका में कई लाइफ मेंबर्स एवं पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

इनमें आर. के. मलिक, एस. के. गिरी, सी. ए. फ्रांसिस, रबिन मिश्रा, मिस उमा रानी पालित, रथिन भद्रा, आतम राम जालान, एंजेलो कुक, डी. के. सिंह, डॉ. पारस नाथ राम, दीपक कुमार, बिनोद महतो, सूर्य नारायण कुमार, एन. के. डे, के.के. अग्रवाल, सुभाष कुमार, तुषार कांत झा, गोपाल कुमार, संदीप दहाक, वाई. एस. रमेश, वसीम अकरम, कृष्णकांत ठाकुर एवं सुनीता तंडासी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

बैठक के अंत में सदस्यों ने रांची जिले में बैडमिंटन के विकास एवं इसे व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।