IPL 2026 LSG Vs DC: समीर रिजवी की शानदार नाबाद पारी और ट्रिस्टन स्टब्स का साथ, दोनों ने मिलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घऱ में मात दी।
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता की शानदार शुरूआत की।
इस जीत के हीरो बने समीर रिजवी। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाये।
ट्रिस्टन स्टब्स ने बखूबी उनका साथ निभाया और 32 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेली।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की शुरूआत बेहद खराब रही।
मोहम्मद शमी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल आउट होकर पैवेलियन लौट गये।
उसके बाद प्रथुम निसांका भी महज 1 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
नीतीश राणा ने कुछ अच्छे शॉट्स ज़रूर दिखाये लेकिन सिर्फ 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गये।
इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल पहली ही गेंद पर बोल्ड आउट होकर पैवेलियन लौट गये।
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने शानदार तरीके से दोनों बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।
4.3 ओवर में 26 रन पर दिल्ली कैपिटल्स अपना 4 विकेट गंवा चुकी थी।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला और जीत दिलाकर ही वापस लौटे।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम की शुरूआत भी खराब रही।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की पारी की शुरूआत मिचेल मार्श और ऋषभ पंत ने की।
कप्तान ऋषभ का ये फैसला तब गलत साबित हुआ जब पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये।
इसके बाद आये एडम मारक्रम भी कुछ खास नहीं कर पाये और 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गये। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगा रहा।
अब्दुल समद ने सबसे ज़्यादा 36 रन बनाये, मिचेल मार्श ने 35 रनों का योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी नतिनी और टी. नटराजन ने 3-3 विकेट लिये।
जबकि कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।
लखनऊ की पूरी टीम 18.4 ओवर में ही 141 रन बनाकर ढेर हो गयी।
