रांची में जिला स्तरीय मलखंब चैंपियनशिप संपन्न, जिले के करीब 60 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Mallakhamb Championship: रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

15वें रांची जिला मिनी जूनियर, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन धुर्वा में किया गया।

इस प्रतियोगिता में रांची जिले से लगभग 60 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान चयनित रांची जिला बालक-बालिका मलखंब टीम रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित झारखंड राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का नेतृत्व करेगी।

पूरे प्रतियोगिता को सफल संचालन में वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि कुमारी, अमिका कुमारी, वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार और संजय कुमार ने निर्णायक के रूप में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

पोल मलखंब (अंडर-12 बालक वर्ग)

  1. सावन मुंडा
  2. श्रेयांश कुमार
  3. प्रिंस कुमार

पोल मलखंब (अंडर-14 बालक वर्ग)

  1. विवेक कुमार
  2. आदित्य केरकट्टा
  3. अमित कुमार

पोल मलखंब (अंडर-17 बालक वर्ग)

  1. सत्यवीर कुमार दास
  2. रणवीर कुमार दास
  3. आदित्य कुमार

पोल मलखंब (अंडर-19 बालक वर्ग)

  1. आर्यन लोहरा
  2. आर्यन महतो
  3. अरूण बड़ाईक

रोप मलखंब (अंडर-12 बालिका वर्ग)

  1. आस्था कुमारी
  2. आराधना कुमारी
  3. काजल कुमारी

रोप मलखंब (अंडर-14 बालिका वर्ग)

  1. रिया कुमारी
  2. अदिति केरकट्टा
  3. चांदनी कुमारी

रोप मलखंब (अंडर-17 बालिका वर्ग)

  1. सीमा कुमारी
  2. अन्नू कुमारी
  3. भूमिका कुमारी

रोप मलखंब (अंडर-19 बालिका वर्ग)

  1. अमिका कुमारी
  2. निधि कुमारी
  3. प्रीति होरो

पोल मलखंब (अंडर-14 बालिका वर्ग)

  1. हंसिका कुमारी
  2. अन्नू कुमारी
  3. लवली कुमारी

रोप मलखंब (अंडर-17 बालक वर्ग)

  1. रणवीर कुमार दास
  2. सत्यवीर कुमार दास
  3. आर्यन महतो

हैंगिंग मलखंब (अंडर-17 बालक वर्ग)

  1. सत्यवीर कुमार दास
  2. रणवीर कुमार दास
  3. प्रिंस कुमार

हैंगिंग मलखंब (अंडर-19 बालक वर्ग)

  1. आर्यन लोहरा
  2. आर्यन महतो
  3. आदित्य कुमार

इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को उपाधि से सम्मानित किया गया

चैम्पियन ऑफ चैम्पियन

बालक वर्ग- आर्यन लोहरा (योगदा सत्संग महाविधालय, जगन्नाथपुर)

बालिका वर्ग- सीमा कुमारी (बी.एस.पी.उ.वि.से-2, धुर्वा)

रांची जिला मलखंब किंग– सत्यवीर कुमार दास (बी.एस.पी.उ.वि.से-2, धुर्वा)

रांची जिला मलखंब क्वीन– अदिति केरकट्टा(जेम्स पब्लिक स्कूल, बालालौंग, नगरी)

रांची जिला मलखंब सुन्दरी– लवली कुमारी (बी.एस.पी.उ.वि.से-2, धुर्वा)