जामताड़ा में नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न, जिले के कई विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा

Nehru Hockey Cup Tournament: जिला शिक्षा विभाग एवं हॉकी जामताड़ा के संयुक्त तत्वावधान में जामताड़ा आउटडोर स्टेडियम में नेहरू हॉकी कप 2026 का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता की विजेता टीमें

अंडर-15 बालक वर्ग: CM SOE JBC Plus Two High School

अंडर-17 बालिका वर्ग: CM SOE KGBV, जामताड़ा

अंडर-17 बालक वर्ग: R.G. R.G. Plus Two High School

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीपीओ मनोज कुमार, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जामताड़ा जिला हॉकी संघ के महासचिव डॉ. भास्कर चंद तथा जिले के सभी खेल शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।