Youth Hockey Asian Championship: मस्कट में खेले जा रहे यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप में भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम का विजय अभियान जारी है।
भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की।
एलिट पूल के मुकाबले में भारत की महिला टीम ने कजाखस्तान को 10-0 से रौंद दिया।
इस मैच में नौशीन नाज ने 4 गोल दागा, जबकि झारखंड की संदीपा कुमारी ने हैट्रिक (3) गोल दागा।
पुष्पा मांझी, नीलम टोपनो और किरण एक्का ने 1-1 गोल करके आक्रमण को धार दी।
शानदार प्रदर्शन के कारण संदीपा कुमारी को लगातार दूसरे मैच में ‘Player of the Match’ के खिताब से नवाजा गया।
इससे पहले 21 जुलाई को खेले गए मैच में भी संदीपा ने 3 गोल किए थे और उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
प्रतियोगिता में अजेय रहकर भारतीय टीम अब नॉकआउट राउंड के बेहद नज़दीक पहुंच गयी है।
