Hockey World Cup: 15 अगस्त से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होना है।
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम बेंगलुरु से नीदरलैंड के लिए रवाना हो गई।
भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान सलीमा के हाथ में
इस बार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वालों में 4 खिलाड़ी झारखंड की हैं।
सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब विश्व कप में एक साथ झारखंड के 4 खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।
महिला टीम की कमान झारखंड की सलीमा टेटे को सौंपी गई है।
सलीमा टेटे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाली झारखंड की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं।
निक्की प्रधान ने रचा इतिहास
निक्की प्रधान झारखंड की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें लगातार 3 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
इससे पहले भी वो 2018 और 2022 के वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
उनके अलावा ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग पहली बार विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पुरूष टीम की कमान हरमनप्रीत के हाथों में
विश्व कप के लिए रवाना हुई पुरूषों के टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है।
20 सदस्यीय इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।
डिफेंस- हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच और जरमनप्रीत सिंह।
गोलकीपर- मोहित एचएस और सूरज करकेरा।
मिडफील्ड- मनप्रीत, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालागे।
फॉरवर्ड- मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा।
15 अगस्त को भारत पहला मैच वेल्स के खिलाफ खेलेगा।
इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होगा।
