Jharkhand Pencak Silat Association: झारखण्ड पेंचक सिलाट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (SAGM) का आयोजन रांची में किया गया।
इस बैठक में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया।
बैठक में संगठन के सुचारू संचालन, पेंचक सिलाट खेल के विकास तथा राज्य के सभी जिलों में खेल को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी जिला प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया
– अध्यक्ष: किशोर मंत्री
– कार्यकारी अध्यक्ष: गुलाम अब्दुल कादिर
– महासचिव: डौली कुमारी सिंह
– कोषाध्यक्ष: दीपक वेसेंट कच्छप
– उपाध्यक्ष: किरण देवी
– सह सचिव: शबनम मिंज
नई कार्यकारिणी ने पेंचक सिलाट को झारखण्ड के प्रत्येक जिले में और अधिक मजबूत एवं लोकप्रिय बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में उपस्थित जिला प्रतिनिधियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में झारखण्ड में पेंचक सिलाट खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
झारखण्ड पेंचक सिलाट एसोसिएशन ने सभी जिला प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
