एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार, भारत के लिए कई पदक हुआ पक्का

Asian Lawn Ball Championship: दिल्ली में चल रहे 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा।

महिला ट्रिपलस में झारखंड की रूपा रानी तिर्की और रेशमा कुमारी  और दिल्ली की पिंकी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

वहीं पुरुष फोर्स में झारखंड के दिनेश महतो और सुनील बहादुर के अलावा दिल्ली के नवनीत और असम के जयंता ने सेमीफाइनल में जगह पक्का किया।

अब महिला ट्रिपलस और पुरूष कोर्स में भारत का मेडल पक्का हो गया है।

शुक्रवार को दोनों टीमें सेमीफाइनल खेलेगी और देखना दिलचस्प होगा क्या दोनों टीम फाइनल में जगह बना कर स्वर्ण पदक जीतेगी।

वहीं अंडर 25 मिक्स पेयर्स स्पर्धा में झारखंड की बसंती और सौरव की जोड़ी सेमीफाइनल के दौर से बाहर हो गई।