Jharkhand Police gets new vehicles:अक्सर आपने पुलिस को गाड़ियों को धक्का मारते देखा होगा। पीछा करने के दौरान कई बार तंग गलियों में अपराधी घुस जाते हैं और पुलिस की गाड़ी बाहर खड़ी रह जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। झारखंड पुलिस अब नई चमचमाती गाड़ियों में दिखेगी। साथ ही नई दो पहिया वाहनों से भी गश्त करती दिखायी देगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर से 636 नई पेट्रोलिंग गाड़िया और 849 दो पहिया वाहनों को रवाना किया।
636 गाड़ियों में 614 गाड़ियां झारखंड के विभिन्न जिलों में आवंटित हुई हैं। वहीं 22 गाड़ियां QRT के अलावा अन्य पुलिस Units को दी जायेगी। पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक बड़ी पहल है।
नये थाना भवन का शिलान्यास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 12 नये थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। राज्य में कई थाना भवन जर्जर हो चुके हैं तो कई थाना किराये के मकान में चल रहे हैं। ऐसे में उन थानों को नया भवन मिलने की दिशा में प्रयास शुरू हो चुका है।
नया थाना भवन अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से भरपूर होगा।
जिला पुलिस में थानों और पुलिस की संख्या के हिसाब से गाड़ियों का आवंटन किया गया है। रांची- 80, जमशेदपुर- 51, धनबाद- 40, चाईबासा- 40, बोकारो- 39, गिरिडीह- 32, पलामू- 31, हज़ारीबाग- 28, देवघर- 28, गुमला- 22, गढ़वा- 21, दुमका- 20, चतरा- 19, सरायकेला- 19, लातेहार- 18, गोड्डा- 17, सिमडेगा- 15, जामताड़ा- 14, खूंटी- 14, कोडरमा- 14, लोहरदगा- 14, साहिबगंज- 14, रामगढ़- 13 और पाकुड़ में 11 गाड़ियां दी गयी हैं।
इसके अलावा जिला बल, थाना और ज़रूरत के हिसाब से पुलिस के लिए दो पहिया वाहनों का आवंटन भी किया गया है।
