रांचीवासियों को पैनिक होने की ज़रूरत नहीं, पर्याप्त मात्रा में है घरेलु गैस, अब मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू

Domestic gas is available in sufficient quantities in Ranchi: रांची में रहने वाले इंडेन गैस के उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। अब मैन्युअल बुकिंग के जरिये भी गैस की बुकिंग की जा सकेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने एजेंसी में बुकिंग कर सकते हैं।

कंपनी सर्वर में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जारी रहने के कारण फिलहाल उपभोक्ताओं को बुकिंग में आ रही असुविधा को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

IOCL (इंडेन गैस) के अनुसार कंपनी के सर्वर में भारी संख्या में बुकिंग आने के कारण तकनीकी अपग्रेडेशन की आवश्यकता हो गई है। फिलहाल सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही उपभोक्ता सामान्य रूप से गैस सिलेंडर की ऑनलाइन/सामान्य बुकिंग कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार रांची में इंडेन गैस के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। कंपनी की तरफ से गैस की आपूर्ति अभी तक पूरी तरह सामान्य है और प्रतिदिन लगभग 10,500 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है।

IOCL (इंडेन गैस) के अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को पैनिक होने की कोई ज़रूरत नहीं है। उनके अनुसार गैस पर्याप्त मात्रा में है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों ने मैन्युअल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं।

  1. Aditi Indane – 7762920033, 7352711020
  2. Shantanu Indane – 9431357871, 9304355563
  3. Devi Gas – 9835442494, 9693503031
  4. Anand Gas – 9603045000, 9279081713
  5. Alpha Indane – 9835156074, 8789572926
  6. Ranchi Gas – 9708788000, 9264249483
  7. Oraon Gas Distributor – 8210675171, 8210974502
  8. Jhalak Indane – 8986643888, 9835906302
  9. Bariatu Indane – 8294727527, 7808782500
  10. Indraprastha Gas – 9835149400, 9955361339
  11. Tatisilway Indane – 9835910816, 7903209760
  12. Ormanjhi Indane – 9308080951, 9709269265
  13. City Indane – 9430376633, 8434013040
  14. FFCCS – 9334721626, 8448674159
  15. Madhuri Indane – 9470193803, 9507035277
  16. Jayant Gas – 9431115028
  17. Pratap Indane – 6205562676, 9006643039
  18. GK Indane – 9334917448, 6201206442
  19. Arav Indane – 6514667727
  20. Sumati Gas – 7903625376
  21. Jharkhand State Food and Civil Supply – 6512251098

वहीं गैस कंपनी के साथ ही जिला प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी को गैस की कालाबाजारी की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत प्रशासन को जानकारी दें।

इस संबंध में जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक कर गैस की कालाबाजारी के खिलाफ के सख्त कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार से घरेलू गैस की कालाबाजारी या भंडारण की जानकारी मिलती है तो अबुआ साथी (9430328080) पर इसकी जानकारी दें। कालाबाजारी या अवैध भंडारण करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।