राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम रवाना, जयपुर में शनिवार से खेला जायेगा मुकाबला

Vedtimes.com | खेल डेस्क

National Yogasana Competition: योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के सौजन्य से 3 से 6 अक्टूबर तक राजस्थान के जयपुर में 51वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की योग टीम गुरुवार को जयपुर के लिए रवाना हुई।

झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड टीम के साथ प्रशिक्षक एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में राहुल पोद्दार, वंदना कुमारी, कुमार सुजीत, सारिका कुमारी और अमन कुमार भी जयपुर रवाना हुए हैं।

वहीं, योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आमसभा में भाग लेने के लिए झारखंड की ओर से सीईओ संजय कुमार झा और महासचिव आदित्य कुमार सिंह भी टीम के साथ जयपुर गए हैं।

टीम के रवाना होने के अवसर पर झारखंड योग संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट प्रदान किए और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

झारखंड योग टीम

8–10 वर्ष बालक वर्ग

  1. दीप एक्का
  2. सुधांशु कुमार
  3. त्रिज्य दास

8–10 वर्ष बालिका वर्ग

  1. शानवी साव
  2. आशिकी दास
  3. दिशा साह

10–12 वर्ष बालक वर्ग

  1. अमन कुमार पांडे
  2. अभिनव मंडल
  3. स्वस्तिक आनंद

10–12 वर्ष बालिका वर्ग

  1. अनाबिया रफिक्यू
  2. नेहा कुमारी
  3. जोया पांडे

12–14 वर्ष बालक वर्ग

  1. सप्तऋषि मुखर्जी
  2. उत्तम तिवारी
  3. शिवा दत्ता

12–14 वर्ष बालिका वर्ग

  1. श्रेया सिंह
  2. आदित्री सिंह
  3. अंशिका कुमारी

14–16 वर्ष बालक वर्ग

  1. ओम कुमार रजक
  2. उत्सव आनंद
  3. रोहन प्रसाद

14–16 वर्ष बालिका वर्ग

  1. कविता मुंडा
  2. जसप्रीत कौर
  3. रिया शर्मा

16–18 वर्ष बालक वर्ग

  1. साहब कुमार
  2. दुर्गेश कुमार गुप्ता
  3. दुर्गा शर्मा

16–18 वर्ष बालिका वर्ग

  1. अंदेशा सिंह
  2. दीक्षा सोनकर
  3. तितली कोई

प्रोफेशनल वर्ग, अंडर-30

  1. वंदना कुमारी

झारखंड की टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद है।