Jharkhand Mallakhamb Team: झारखंड के युवा मलखंब खिलाड़ियों का दल अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन से झांसी, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर 2026 तक झांसी स्थित व्यायामशाला मंदिर में किया जाएगा।
झारखंड टीम का चयन पिछले माह आयोजित झारखंड राज्य-स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
राज्य मलखंब संघ को उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेंगे।
झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने टीम की घोषणा की।
टीम को रवाना करने से पहले संघ के पदाधिकारियों सहजाद कुरैशी, आशुतोष द्विवेदी, विवेक कुमार, सूरज कुमार, खुशबू तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
सब जूनियर बालक टीम
- हिमांशु कुमार— कप्तान
- विवेक कुमार— उपकप्तान
- आदित्य केरकट्टा
- आयुष टोप्पो
- आदित्य उरांव
- रोशन मुंडा
जूनियर बालक टीम
- सत्यवीर कुमार दास— कप्तान
- रणवीर कुमार दास— उपकप्तान
- प्रिंस कुमार
- आर्यन लोहरा
- पीयूष कुमार
- अमीत कुमार
प्रशिक्षक: सोहन कुमार
प्रबंधक: संजय कुमार
सब जूनियर बालिका टीम
- अदिति केरकट्टा— कप्तान
- चांदनी नागवार— उपकप्तान
- आस्था नागौर
- आराधना सिंह
- काजल कुमारी
- पार्वती कुमारी
जूनियर बालिका टीम
- अन्नू कुमारी— कप्तान
- सीमा कुमारी— उपकप्तान
- भूमिका कुमारी
- रिया कुमारी
- अंशु कुमारी
- रिशिका कुमारी
- हंसिका कुमारी
प्रशिक्षक: निधि कुमारी
प्रबंधक: अमिका कुमारी
चीफ डी मिशन: अनुशिखा कुमारी
फिजियोथेरेपिस्ट: जानवी कुमारी
झांसी में होने वाली यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता झारखंड के युवा मलखंब खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
राज्य के खेल प्रेमियों की नजर अब प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी।
