बिहार के धनकुबेर इंजीनियर का लव ट्रायंगल, EOU के छापामारी में हुआ खुलासा

Love triangle of engineer exposed: बिहार में इन दिनों लगातार धनकुबेर निकल रहे हैं। कभी ईडी तो कभी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी में इसका खुलासा हो रहा है। इस बार हत्थे चढ़ा बिजली विभाग का इंजीनियर मनोज कुमार रजक। मनोज कुमार रजक बिजली विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने मनोज के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मधुबनी, दरभंगा, सुपौल के अलावा सिलीगुड़ी में भी छापामारी की गयी।

लगभग 8 घंटे तक चली इस छापामारी में 100 करोड़ रूपये की संपत्ति का खुलासा हुआ।

EOU की छापामारी में संपत्ति का खुलासा

सुपौल के करजाइन में तीन मंजिला मकान, एक गोदाम

सुपौल के निर्मली में एक गोदाम

दरभंगा में एक आलीशान मकान

दार्जिलिंग में चाय बगान में पार्टनरशिप

सुपौल में भाई के नाम पर गैस एजेंसी

पत्नी के नाम दरभंगा में पेट्रोल पंप के लिए लीज पर जमीन

कई बैंक खातों के पासबुक और विवरण मिले

निजी जिंदगी के तार भी उलझे

अपनी पत्नी वीणा देवी के रहते मनोज ने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी के लिए नेपाल के सुनसारी में आलीशान मकान बनवाया जा रहा था।

मनोज कुमार रजक ने 2009 में अपने करियर की शुरूआत असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में की थी।

इस समय वे मधुबनी में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं।