IPL 2026 LSG Vs SRH: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत की शानदार पारी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत का खाता खोल दिया।
कप्तान ऋषभ पंत के नाबाद 68 रनों की पारी की बदौलत लखनऊ ने हैदराबाद सनराइजर्स को 5 विकेट से हरा दिया।
सलामी बल्लेबाज मारक्रम ने 27 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाये।
इससे पहले हैदराबाद सनराइजर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाये।
हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। शीर्ष 3 बल्लेबाज ट्रेविस हेड (7), अभिषेक शर्मा (0) और ईशान किशन (1) रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
लिविंग्सटन भी कुछ खास नहीं कर पाये और 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने मोर्चा संभाला।
क्लासेन ने 41 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाये।
नीतीश रेड्डी ने 33 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाये।
लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव औऱ आवेश खान ने 2-2 विकेट लिये।
