Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल की टीम का मुकाबला कोलंबिया से हुआ।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने कोलंबिया के साथ इस मैच को ड्रॉ पर ही खत्म किया।
इस ड्रॉ के साथ कोलंबिया ने ग्रुप में शीर्ष पर स्थान बरकरार रखा वहीं पुर्तगाल ने दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया।
मैच के दौरान इंजरी टाइम में कोलंबिया के डेविनसन सांचेज ने हेडर मारकर गोल दागा लेकिन ऑफ साइड की वजह से रेफरी ने इसे अमान्य करार कर दिया।
कोलंबिया का नॉकआउट में मुकाबला इंग्लैंड से होगा जबकि पुर्तगाल का क्रोएशिया से होगा।
कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया
52 साल बाद वर्ल्ड कप में खेल रही कांगो डीआर ने भी नॉक आउट में जगह बना ली है।
लीग चरण के मुकाबले में कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया।
उज्बेकिस्तान ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने यह गोल दागा।
लेकिन इसके बाद दूसरे हाफ के 68वें मिनट में कांगो के विसा ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।
78वें मिनट में मेशाक एलिया के शॉट पर फिस्टन मायेले ने गोल दागकर 2-1 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद इंजरी टाइम में कांगो के योआने विसा ने अपना दूसरा गोल दागकर जीत का अंतर 3-1 कर दिया।
इस जीत के साथ ही ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहते हुए भी कांगो डीआर ने नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया।
इंग्लैंड, क्रोएशिया और घना ने बनायी जगह
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने ग्रुप एल में टॉप में रहते हुए नॉक आउट में प्रवेश किया।
इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हराकर टॉप पर जगह बनायी।
इंग्लैंड की तरफ से जूड बेलिंघम और कप्तान हैरी केन ने गोल दागा।
क्रोएशिया ने दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में जगह पक्की की।
क्रोएशिया ने घना को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता के नॉकआउट में जगह बनायी।
घना भी तीसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंच चुकी है।
