फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मुकाबले हुए खत्म, अब नॉकआउट में 32 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, लीग मुकाबले में इंग्लैंड के हैरी केन ने रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप चरण के मुकाबले खत्म हो गये।

अब 32 टीमें नॉकआउट राउंड में खिताबी जंग की लड़ाई लड़ेंगी।

पहली बार वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

12 ग्रुप में 4-4 टीमों को रखा गया था, जिसमें टॉप 2 टीमें सीधे नॉकआउट में पहुंची हैं।

उसके अलावा 12 ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 टीमों को भी नॉक आउट में मौका मिला है।

ग्रुप में प्रदर्शन के आधार पर तीसरे स्थान पर रहने वाली 12 में से 8 टीमों को नॉक आउट में मौका मिलेगा।

शीर्ष 2 टीमों के तहत नॉकआउट में पहुंची टीमें

ग्रुप-ए से मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप-बी से स्विटजरलैंड और कनाडा, ग्रुप-सी से ब्राजील और मोरक्को, ग्रुप-डी से अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप-ई से जर्मनी और आइवरी कोस्ट, ग्रुप-एफ से नीदरलैंड्स और जापान, ग्रुप-जी से बेल्जियम और मिस्र, ग्रुप-एच स्पेन और केप वर्डे, ग्रुप-आई से फ्रांस और नार्वे, ग्रुप-जे से अर्जेंटीना, ग्रुप-के से कोलंबिया और पुर्तगाल, ग्रुप-एल से इंग्लैंड और क्रोएशिया नॉक आउट में जगह बना चुकी है।

ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई

ग्रुप-बी से बोस्निया और हर्जेगोविना, ग्रुप-एफ से स्वीडन, ग्रुप-डी से पराग्वे, ग्रुप-ई से इक्वाडोर, ग्रुप-एल से घना ने नॉक आउट में जगह बना लिया है।

इंग्लिश स्टार हैरी कैन ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी कैन ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है।

पनामा के खिलाफ मैच में गोल दागकर उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया।

वहीं फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने के मामले में उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गैब्रिएल बतिस्तूता को पीछे छोड़ दिया।

इस मैच में हैरी केन ने अपना 11वां वर्ल्ड कप गोल दागा।

2018 में रूस में हुए वर्ल्ड कप में हैरी केन ने 6 गोल दागकर गोल्डन बूट जीता था।

कतर वर्ल्ड में उन्होंने 2 गोल दागा था और इस वर्ल्ड कप में अब तक 3 गोल दाग चुके हैं।