आईपीएल में खराब अंपायरिंग का शिकार पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत सकती थी पंजाब, मिली लगातार पांचवी हार

IPL Poor Umpiring: आईपीएल में अब हर मुकाबला करो या मरो वाली स्थिति में है।

प्रतियोगिता के शुरूआत में जिस तरह से श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आगाज किया था।

ऐसा लगने लगा था कि इस बार पंजाब कमाल करने वाली है।

लेकिन शुरूआती 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब टीम उसके बाद बुरे दौर से गुजर रही है।

गुरूवार को धर्मशाला में मुंबई के हाथों हार ने पंजाब को लगातार पांचवी शिकस्त के लिए मजबूर कर दिया।

हालांकि नेट रन रेट के आधार पर पंजाब किंग्स अंक तालिका में चौथे नंबर पर बनी हुई है।

लेकिन अब उसपर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

मुंबई ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने शुरूआत शानदार दी, लेकिन उसे बड़ी साझेदारी में तब्दील नहीं कर पाये।

प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने।

प्रभसिमरन सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 32 गेंदों पर 57 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए।

प्रभसिमरन के आउट होने के बाद पंजाब की टीम ताश के पत्ते की ढह गयी।

कूपर कोनोली 21, कप्तान श्रेयस अय्यर 4, सूर्यांश शेडगे 8, शशांक सिंह 2, और मार्को यान्सेन 2 रन बनाकर आउट हो गये।

140 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद निचले क्रम में अजमतुल्लाह ओमरजई, विष्णु विनोद और जेवियर बार्टलेट ने पंजाब की लाज बचायी।

ओमरजई ने 17 गेंदों पर 38, विनोद ने 8 गेंदों पर नाबाद 15 और बार्टलेट ने 7 गेंदों पर नबाद 18 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट झटके, दीपक चाहर ने 2 जबकि कॉर्बिन बॉश और राज बावा को 1-1 विकेट लिये।

तिलक वर्मा की आतिशी बल्लेबाजी

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत शानदार रही।

रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने 6.2 ओवर में ही 63 रन जोड़ दिये।

रिकल्टन 48 रन बनाकर ओमरजई का शिकार बने।

रोहित शर्मा 25 रन, नमन धीर 9 और रदरफोर्ड 20 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई इंडियंस का स्कोर 16.3 ओवर में 149 रन था।

यहां से जीत के लिए 21 गेंदों पर 52 रनों की दरकार थी।

तिलक वर्मा और विल जैक्स ने इसके बाद जीत का लक्ष्य 1 गेंद रहते पूरा कर लिया।

तिलक वर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाये।

विल जैक्स ने 10 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाये।

पंजाब की ओर से ओमरजई ने 2 जबकि युजवेंद्र चहल और मार्को यान्सेन को 1-1 विकेट मिला।

खराब अंपायरिंग का शिकार पंजाब

पंजाब की बल्लेबाजी के आखिरी गेंद से पहले स्कोर 200 रन था।

बुमराह की 5 गेंदों पर 12 रन आ चुके थे। पारी की आखिरी गेंद को ज़ोर से मारने में विनोद चूक गये और गेंद पैड से टकरायी।

एलबीडब्लयू आउट की अपील हुई और अंपायर ने आउट दे दिया।

आउट का सिग्नल देने से पहले दोनों बल्लेबाज दौड़कर 1 रन लगभग पूरा कर चुके थे।

लेकिन अंपायर के आउट का सिग्नल देते ही बॉल डेड हो गया और यह रन नहीं पंजाब की टीम को नहीं मिला।

बल्लेबाज ने जब रिव्यू लिया तो थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया।

मुंबई की टीम को जीत के लिए 20वें ओवर में 15 और आखिरी 2 गेंदों पर 2 रनों की आवश्यकता थी।

अगर अंपायर गलत निर्णय नहीं लेते तो 2 गेंदों पर 3 रन बनाने का दबाव होता, ऐसे में मैच का फैसला कुछ और हो सकता था।