सांस थम जाने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स जीता, गुजरात के जबड़े से मैच छीना

PKBS Vs GT

IPL 2026 PBKS Vs GT: आईपीएल 2026 के अब तक सबसे रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की। पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया।

जीत के हीरो रहे कूपर कोनोली जो आखिरी तक 72 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी समय में उनका साथ दिया बार्टनेट ने। 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बार्टनेट ने 5 गेंदों पर महत्वपूर्ण 11 रन बनाये।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। प्रियांश 7 के निजी स्कोर पर आउट हो गये। हालांकि इसके बाद प्रभसिमरन और कोनोली ने 76 रनों की अच्छी साझेदारी की। लेकिन प्रभसिमरन के आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

कप्तान श्रेयस अय्यर 18 रन, नेहाल बढेरा 3 रन, शशांक सिंह 4 रन, मार्कस स्टॉयनिस 0, मार्को जानसेन 9 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।

इसके बाद बार्टलेट ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। बाकी का काम कोनोली ने पूरा कर दिया।

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित ओवरों में 162 रन ही बना सकी।

सबसे ज़्यादा 39 रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से निकले। जोस बटलर ने 38, ग्लेन फिलिप्स ने 25, वाशिंगटन सुंदर ने 18, साईं सुदर्शन ने 13 और राहुल तेवतिया ने 11 रनों का योगदान दिया।