Fake astrologer Aamir : उसे शर्म आती नहीं, हम चिढ़ाना छोड़ेंगे नहीं, ढोंगी ज्योतिषाचार्य की फिर पिटी भद्द

Fake astrologer Aamir : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने पूरी दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया। लगातार दूसरी बार T-20 विश्व कप अपने नाम कर भारत ने इतिहास रच दिया। पूरा भारत इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुश है। दुनिया के क्रिकेट फैंस टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान का एक कोना ऐसा भी है जहां मातम छाया हुआ है।

क्रिकेट छोड़ ज्योतिष बने आमिर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Aamir), जो खुद मैच फिक्सिंग में फंसे और टीम से बाहर किये गये थे। क्रिकेट छूटा तो पता नहीं जाने कहां से ज्योतिष सीखा और बन गये भविष्यवक्ता। एक-दो भविष्यवाणी संयोग से सही हो गयी तो लगे टीम इंडिया के खिलाफ आग उगलने।

अब लीजिये न, बात T-20 विश्व कप 2026 की ही कर लेते हैं। पाकिस्तान की टीम कैसा खेलेगी ये आमिर को उनके दिव्य ज्ञान से पता नहीं चल पाया। तो हुआ यूं कि पाकिस्तान तो सुपर-8 में ही बुरी तरीके से हारकर बाहर हो गयी। अब पंडित आमिर साहेब को अपनी दाल-रोटी तो पाकिस्तान में चलानी ही है। तो लगे टीवी शो में टीम इंडिया पर भविष्यवाणी करने।

अब आपको तो यह पता ही है कि पाकिस्तान में वहां की क्रिकेट टीम से ज्यादा चर्चे टीम इंडिया के होते हैं। पाकिस्तान का एक कुनबा ऐसा भी है जो भारतीय क्रिकेट टीम को उनकी टीम से ज़्यादा पसंद करता है।

खैर, पंडित आमिर की पहली भविष्यवाणी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा। भारत ने शानदार खेल दिखाया और बड़े रूआब से सेमीफाइनल में अपनी जगह बनायी।

पंडित मोहम्मद आमिर लगा जोर का झटका लेकिन वे बाज कहां आने वाले थे। एक बार फिर भारत के सेमीफाइनल में ही हार जाने की भविष्यवाणी कर दी। टीम इंडिया ने यहां भी आमिर साहेब को तमाचा जड़ दिया और सेमीफाइनल भी अपने नाम कर लिया।

आमिर की हालत ऐसी हो गयी कि अब उन्हें पाकिस्तानी टीवी शो भी बायकॉट करने लगे। ऐसे में पंडित आमिर ने अपने ही यू-ट्यूब चैनल को चुना और फिर कर दी बड़ी भविष्यवाणी।

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आमिर ने कहा कि फाइनल मुकाबला हर हाल में टीम इंडिया हारेगी। चाहे वह पहले बल्लेबाजी करे या बाद में। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के विश्व विजेता बनने की भविष्यवाणी कर दी।

इन्हें शर्म तो आती नहीं है…

लेकिन ये क्या साहेब, अब तो आपकी तीसरी भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई। इतनी करारी हार न्यूज़ीलैंड को टीम इंडिया के हाथों मिली कि आपको तो नींद में भी संजू, अभिषेक और ईशान के छक्के नज़र आ रहे होंगे। या हो सकता है टीम इंडिया के विश्वविजेता बनने के बाद आपको नींद ही न आई हो।

अब क्या करेंगे आप, आपकी ज़्योतिषी तो फ्लॉप हो गयी। अब कोई दूसरा धंधा ढूंढ लो, वरना कहीं कंगाल पाकिस्तान की तरह आपको भी दाल-रोटी के लाले न पड़ जाये।