Hockey India officials visit Baba Nagari: FIH वर्ल्ड कप में शिरकत करने के लिए भारतीय महिला एवं पुरुष टीम जल्द ही नीदरलैंड जाने वाली है।
14 अगस्त से 30 अगस्त तक विश्व कप का आयोजन संयुक्त रूप से नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित किया जा रहा है।
टीम के रवाना होने से पहले भारतीय हॉकी टीम की जीत के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है।
इसी क्रम में हॉकी इंडिया के अधिकारी बाबा नगरी देवघर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, डायरेक्टर बी. भूषण, ज्वाइंट डायरेक्टर राकेश कुमार, मैनेजर तरुण गंभीर, हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोणबेगी, झारखंड कुश्ती के महासचिव रजनीश कुमार और संयुक्त सचिव संजीव झा मौजूद रहे।
सभी ने देवघर के साथ बासुकीनाथ में भी पूजा अर्चना कर भारतीय टीम की जीत की कामना की।
