Inspection of Astroturf Hockey Stadium: हॉकी इंडिया के डायरेक्टर (कॉम्पिटिशन) और हॉकी डेवलपमेंट विक्रम पाल ने मंगलवार को गुमला के निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी गुमला के सचिव नॉरबोट कुजूर और निर्माण कार्य से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विक्रम पाल ने स्थानीय प्रशासन को निर्माण कार्य में की बदलाव के साथ कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
- FIH मानकों के अनुसार फ्लडलाइट्स के LUX लेवल को बेहतर बनाया जाए।
- पिच का साफ़ नज़ारा देखने के लिए उत्तर और दक्षिण, दोनों तरफ़ गोल लाइन के पीछे ब्रॉडकास्ट कैमरा प्लेटफ़ॉर्म की जगह बदली जाए।
- शॉकपैड का काम मॉनसून के मौसम के बाद और धूप होने पर ही किया जाए।
टर्फ लगाने से पहले शॉकपैड के काम का FIH द्वारा टेस्ट किया जाना चाहिए।
- FIH मानकों के अनुसार गोल लाइन के पीछे फेंसिंग की ऊंचाई बढ़ाकर 7 मीटर की जाए।
- पश्चिम दिशा में टीम डगआउट और टेक्निकल अधिकारियों के बूथ के लिए जगह बनाई जाए एवं गोलपोस्ट, प्लेयर डगआउट और टेक्निकल अधिकारियों के बूथ FIH और HI मानकों के अनुसार खरीदे जाएं।
- सभी चार चेंजिंग रूम में कम से कम 2 शॉवर, 2 टॉयलेट, 2 वॉश बेसिन और आइस बाथ एरिया की व्यवस्था हो।
- VVIP गैलरी तक पहुंचने का रास्ता बेहतर बनाया जाए और VVIP के लिए अलग टॉयलेट हो।
