IPL 2026 SRH Vs KKR: आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत का खाता खोल ही लिया। अनुभवी अजिंक्य रहाणे पर युवा जोश भारी पड़ा। हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर आईपीएल में शानदार वापसी की। वहीं कोलकाता की ये लगातार दूसरी हार है।
घरेलू मैदान पर हारी कोलकाता
अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की शुरूआत आक्रामक हुई। सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने पहले ही ओवर में 2 छक्के और 3 चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये।
लेकिन महज़ 7 गेंदों पर ही वो 28 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद कप्तान रहाणे भी 8 रन पर आउट हो गये।
एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिये थे। ऐसा लग रहा था कि कोलकाता आसानी से ये मैच अपने नाम कर लेगा।
लेकिन सेट बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के रन आउट होते ही मुश्किलें बढ़ गयी। महज 41 रनों के भीतर कोलकाता ने 7 विकेट खोकर मैच गंवा दिया।
रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गये।
25 करोड़ में बिकने वाले कैमरून ग्रीन का फ्लॉप शो जारी रहा। वो केवल 2 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन वो नाकाफी रही। रिंकू ने 25 गेंदों पर 35 रन बनाये।
SRH की तूफानी बल्लेबाजी
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद सनराइजर्स की शुरूआत जबरदस्त रही।
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के तूफान ने कोलकाता के गेंदबाजों का हौसला तोड़ दिया।
दोनों ने 5.4 ओवर में ही ताड़तोड़ 82 रनों की साझेदारी की।
हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाये।
अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाये।
हेनरिक क्लासेन ने 32 गेंदों पर 52 रन का योगदान दिया।
