Jamtara Kabaddi Association: झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के निर्देशानुसार शुक्रवार को जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन का गठन को लेकर एक बैठक किया गया।
इसका संचालन दीपक दुबे ने किया। इस अवसर पर झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन कुमार राउत पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें मुख्य संरक्षक के पद पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक सुनील कुमार बास्की चुने गए, वही जीतू सिंह को जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष चुना गया।
राहुल सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, उपाध्यक्ष पद पर उत्तम पांडेय और सुधीर सोरेन का चयन किया गया।
संयुक्त सचिव के रूप में संतोष कुमार, अजय पांडेय, कृष्ण कमल दास, अभिषेक तिवारी और कुंदन राय को चुना गया।
इसके अलावा सुकुमार मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वही सदस्य के रूप में बिक्रम मंडल, गौरांग सिंह, अमन चौधरी, अंशु सिंह, राहुल यादव और क्रिश सरकार को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए जिले में कबड्डी खेल को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जीतू सिंह ने कहा कि एसोसिएशन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच और अवसर देने की है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में जिले में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।
साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और राज्य स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव पहल की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले में कबड्डी खेल के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
