Railway Premier League: रेलवे प्रीमियर लीग सीजन-4 का खिताब रेलवे सुपर किंग्स ने जीत लिया।
रांची के रेलवे यूथ स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित इस मुकाबले में किंग्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब जीता।
रेलवे सुपर किंग्स बनाम रेलवे इंडियंस
फाइनल मुकाबले में रेलवे सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
रेलवे इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाये।
इंडियंस की तरफ से अंकित (98) ने शानदार पारी खेली लेकिन वो शतक से चूक गये।
वहीं मनीष ने 34 रनों का योगदान दिया।
रेलवे सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसवंत ने 3 विकेट झटके, जबकि परमजीत और आशीष ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया।
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे सुपर किंग्स ने 17.4 ओवर में ही 6 विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया।
विजेता टीम की ओर से सबसे ज़्यादा परमजीत ने 66 रन बनाये।
साहिल 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। भुवन ने 33 और एमडी जिशान ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रेलवे इंडियंस की तरफ से शुभम सबसे सफल गेंदबाज रहे, हालांकि उनकी गेंदों पर रन भी जमकर बरसे।
शुभम ने 48 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को आउट किया।
आकाशदीप और संदीप को 1-1 विकेट मिला।
विजेता टीम और खिलाड़ियों को मिला सम्मान
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर DSO Ranchi शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
उनके अलावा शंकर दुबे, पार्षद आरती कुमारी और कोच चंद्रदेव सिंह भी उपस्थित थे।
समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।
मैन ऑफ द सीरीज: जसवंत सिंह
बेस्ट बैट्समैन: राजा कच्छप
सर्वश्रेष्ठ बॉलर: आकाशदीप चौधरी
बेस्ट विकेटकीपर: शुभम कुमार
बेस्ट फील्डर: राहुल रावल
इमर्जिंग प्लेयर: अविमान राज
खिताबी मुकाबले का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
रेलवे इंडियंस बल्लेबाजी: 209/9 (20 ओवर)
अंकित – 98 रन
मनीष – 34 रन
रेलवे सुपर किंग्स गेंदबाजी
जसवंत – 3/36
परमजीत – 2/33
आशीष – 2/40
रेलवे सुपर किंग्स बल्लेबाजी: 210/6 (17.4 ओवर)
परमजीत – 66 रन
साहिल – 49* रन
भुवन – 33 रन
एम.डी. जिशान – 30 रन
रेलवे इंडियंस की गेंदबाजी
शुभम – 2/48
आकाशदीप – 1/37
संदीप – 1/26
