सिमडेगा जिला कुश्ती संघ की वार्षिक बैठक, जिला कमेटी का हुआ गठन, बसंत बा बने अध्यक्ष

Simdega Wrestling Association: सिमडेगा जिला कुश्ती संघ की वार्षिक बैठक हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में मनोज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता आयोजित हुई।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

आगामी 5 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला के खिलाड़ियों को आमंत्रित कर कुश्ती को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके अलावा ठेठाईटांगर प्रखंड के जामबहार और कुरडेग प्रखंड के कुसियार पानी में कुश्ती प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी।

जिसके लिए कुश्ती संघ के बालवीर प्रसाद को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में कुश्ती के विकास पर चर्चा हुई और आने वाले दिन में सिमडेगा में कुश्ती को बढ़ावा देने पर बात हुई।

बैठक के दौरान नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से हुआ।

इसमें बसंत झा अध्यक्ष चुने गये, उपाध्यक्ष के पद पर सोनू ठाकुर और सुषमा प्रधान, सचिव राजू मांझी, संयुक्त सचिव धनंजय कुमार और लक्ष्मी कुमारी, कोषाध्यक्ष बलबीर प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य रघुनाथ मांझी, स्मिता तिग्गा और  सरस्वती कुमारी चुने गये।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत बा ने कहा कि सिमडेगा जिला को कुश्ती में और अधिक आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जो भी प्रतियोगिता आयोजित होगी उसमें जिला के खिलाड़ियों के सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।