Jharkhand Hockey Team: 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होना है।
इसमें देश भर के राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।
इसी क्रम में झारखंड की हॉकी टीम भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली है।
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम का गठन किया जाएगा।
इसके लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
यह चयन ट्रायल 22 जून को सुबह 9 बजे से रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।
ट्रायल में झारखंड के वे सभी हॉकी पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 के बाद हुआ है।
भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, हॉकी इंडिया आईडी कार्ड और नगर निगम या पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है।
इस ट्रायल के दौरान चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगे।
