T-20 World Cup Final Ind Vs NZ: T-20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव में है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मेगा फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है।
T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहली बार भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम आमने-सामने है। टीम इंडिया T-20 वर्ल्ड कप को दो बार जीत चुकी है। पहली बार महेन्द्र सिंह धौनी की कप्तानी में और दूसरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम कर चुकी है।
इधर न्यूज़ीलैंड की टीम पहली खिताबी जीत की तलाश में है। इसीलिए कीवीज अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। इस मुकाबले से पहले हुए T-20 मुकाबलों में किसका पलड़ा रहा है भारी, आइये जानते हैं।
किस टीम का पलड़ा रहा है भारी?
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अब तक 30 T-20 मैच खेले जा चुके हैं। इन सभी मैचों के आंकड़े देखे जाये तो भारत का पलड़ा भारी दिखायी दे रहा है। लेकिन अगर T-20 वर्ल्ड कप के दौरान मुकाबलों की बात की जाये तो यहां न्यूज़ीलैंड का पलड़ा काफी भारी है।
दोनों टीमों के बीच खेले गये 30 मैचों में भारत ने 16 मैच जीते हैं। जबकि न्यूज़ीलैंड ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। 3 मुकाबले दोनों टीमों की बीच टाई हुआ है। वहीं T-20 वर्ल्ड कप की अगर बात करें तो अब तक 3 बार दोनों टीमों की भिड़ंत हुई है।
और इन तीनों मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। 2007, 2016 और 2021 के वर्ल्ड कप में दोनों टीम आपस में भिड़े थे जिसमें न्यूज़ीलैंड ने क्रमशः 10 रन, 47 रन और 8 विकेट से टीम इंडिया को हराया था।
भारत में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत में दोनों टीमों के बीच 16 बार T-20 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा बहुत ज़्यादा भारी रहा है। भारत ने 16 में 11 मुकाबले अपने नाम किये जबकि न्यूज़ीलैंड 5 मुकाबला ही जीत पायी है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 का कारवां अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. 8 मार्च को इस ICC टूर्नामेंट का फाइनल है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस फाइनल में भारत अपने तीसरे T20 वर्ल्ड कप खिताब को जीतने उतरेगी तो वहीं न्यूजीलैंड की नजर अपनी पहली T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को उठाने पर होगी। अब सवाल है कि दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी है, तो उसके लिए आपको 30 T20I मैचों का पूरा लेखा-जोखा देखना होगा.
अहमदाबाद में दोनों टीम की स्थिति
अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत ने 10 T-20 मैच खेले हैं। इसमें से 7 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है। जबकि न्यूज़ीलैंड इस मैदान में 2 T-20 मैच खेल चुकी है और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है।
