बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसकी मदद करेगा अहमदाबाद का विकेट, कौन टीम है बेहतर?

T-20 WC Final at Ahmedabad: एक महीने तक चलने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के अंजाम तक पहुंचने का वक्त आ गया है। 54 मैचों के संघर्ष के बाद अब फाइनल मुकाबले का इंतज़ार है। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।

T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि भारत 2 बार चैंपियन बन चुका है और न्यूज़ीलैंड को अपने पहले खिताब का इंतज़ार है।

अहमदाबाद में अहम मुकाबलों में टीम इंडिया

अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, जहां T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड देखकर क्रिकेट फैंस को चिंता सता रही है।

दरअसल इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की करारी हैर हुई थी। इसके अलावा 2023 में ODI वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी भारत इसी मैदान पर हारी थी।

अहमदाबाद का विकेट कैसा है?

जानकार बता रहे कि फाइनल मुकाबला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की सेंटर पिच पर खेला जायेगा। वानखेड़े स्टेडियम की तरह यहां अच्छा सीम और बाउंस देखने को मिलेगा। इससे यह मुकाबला बड़े स्कोर वाला होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

पूरे चैंपियनशिप के दौरान इस पिच पर सिर्फ एक मैच खेला गया है। कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 फरवरी को यह मुकाबला खेला गया जिसमें अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाये। जवाब में कनाडा की टीम 156 रन ही बना पायी और मुकाबला हार गयी।

हालांकि भारत की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है। वह कोई भी लक्ष्य़ हासिल करने की क्षमता रखती है। जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम बल्लेबाजी में अपने शीर्ष बल्लेबाजों पर ही निर्भर है। हालांकि भारतीय गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

लेकिन स्पिन गेंदबाज अब तक कोई बड़ा कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाये हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजों के लिए सपाट इस विकेट पर स्पिन गेंदबाजों से उम्मीद की जा सकती है। हालांकि अगर टीम इंडिया टॉस जीत जाती है तो पहले गेंदबाजी करना ही बेहतर होगा। क्योंकि बल्लेबाजी में कोई भी लक्ष्य का पीछा करने में इस वक्त टीम इंडिया सक्षम है।