क्या वैभव को रोक पायेंगे रबाडा, आईपीएल का सुपर मुकाबला आज, गुजरात टाइटंस और राजस्थान की टीम होगी आमने-सामने

IPL GT Vs RR Match: आईपीएल सीजन 19 का सबसे रोमांच मुकाबला आज होने वाला है।

दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान की टीम आमने-सामने होगी।

इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी जहां उसका सामना रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा।

क्या वैभव को रोक पायेंगे रबाडा और होल्डर

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे चुनौती वैभव सूर्यवंशी हैं।

वैभव के बल्ले से आग बरस रही है और वो हर गेंदबाज के लिए बुरा सपना बनकर उभरे हैं।

एलिमिनेटर में वैभव ने पैट कमिंस, ईशान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंगे जैसे गेंदबाजों की जमकर पिटायी की थी।

मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन बनाकर वैभव ऑरेंज कैप के दावेदारों में सबसे उपर हैं।

ऐसे में गुजरात के गेंदबाजों के लिए वैभव के साथ यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को जल्दी आउट करने की चुनौती होगी।

वहीं जोफ्रा आर्चर अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को शीर्ष बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।

उनकी अगुवाई में राजस्थान की गेंदबाजी भी बेहद मजबूत नज़र आ रही है।

साईं सुदर्शन-गिल-बटलर पर बड़ी जिम्मेदारी

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक उसके टॉप ऑर्डर पर टिकी है।

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर के जल्दी आउट होने पर टीम की बल्लेबाजी बिखर सी जाती है।

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर साईं सुदर्शन और तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं।

गेंदबाजी में कागिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान पर बहुत हद तक निर्भर है।

हेड टू हेड मुकाबलों में दोनों टीमों का हाल

राजस्थान और गुजरात के बीच अब तक आईपीएल में कुल 10 मुकाबले खेले गये हैं।

इनमें 7 मुकाबलों में गुजरात टाइटंस और 3 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की है।

अगर बारिश ने मैच धो दिया तब क्या होगा?

आज के मुकाबले में बारिश की कम संभावना है, लेकिन अगर मैच नहीं हो पाया तो कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

प्लेऑफ मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है ऐसे में बारिश होने की स्थिति में मैच रेफरी कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराने की कोशिश करेंगे।

अगर यह भी संभव नहीं होगा तो सुपर ओवर का विकल्प हो सकता है।

अगर सुपर ओवर भी संभव न हो तो फैसलालीग स्टेज में अंक तालिका के आधार पर किया जायेगा।

इसका मतलब जो भी टीम अंक तालिका में उपर होगी वो फाइनल में प्रवेश कर जायेगी।

गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में 18 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

ऐसे में गुजरात की टीम बिना मैच खेले फाइनल में प्रवेश कर जायेगी।