मुंबई में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में परचम लहरा कर रांची लौटे खिलाड़ी, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

Martial Arts Federation Cup: मुंबई में आयोजित छठे नेशनल जीत कुने दो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन कप में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में देश भर के 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता से लौटने पर झारखंड टीम का हटिया रेलवे स्टेशन में जोरदार स्वागत किया गया।

खिलाड़ियों का स्वागत फूल-बुके, माला एवं बाजा के साथ किया गया।

इस दौरान खिलाड़ियों एवं कोच का उत्साहवर्धन करते हुए सभी ने टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताई।

झारखंड टीम के सचिव एवं कोच सिफू बिश्वजीत कर्माकर ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

परचम लहराने वाले खिलाड़ियों की सूची

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

नितेश कुमार, आरीत उरांव, प्रिंस उरांव, ईशान भगत, बिपिन यादव, अशफाक अंसारी, अद्विक उरांव, अरहान आलम, प्रगति गिरी, ग्रेसी भगत और साक्षी कुमारी।

रजत पदक विजेता खिलाड़ी

लखन उरांव, समर्थ चंद्रा, अनुराधा कुमारी और कुमकुम विश्वकर्मा।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी

नमन कुमार, शाश्वत कुमार, कृतिका लिंडा और रागिनी लिंडा।

इस अवसर पर नेशनल कमेटी के अध्यक्ष डीएसपी डॉ. राज खतीब, सचिव रईस सलमानी, फिल्म अभिनेत्री पूनम झावेर सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।