रॉयल जीत के साथ बेंगलुरू लगातार दूसरी बार फाइनल में, गुजरात को 92 रनों से हराया

IPL RCB in Final: आईपीएल के पहले क्वालीफायर में बैंगलुरू ने गुजरात टाइटंस पर रॉयल जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है।

रजत पाटीदार की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के धमाके ने गुजरात टाइटंस को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

इस जीत के साथ ही बेंगलुरू फाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गयी हैं।

फाइनल में दूसरी टीम बनने के लिए गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग होना बाकी है।

धर्मशाला में रजत-विराट-क्रुणाल का तूफान

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहली गेंद से ही गेंदबाजों की पिटायी शुरू कर दी।

वेंकटेश के 7 गेंदों पर 19 रन पर आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने विराट के साथ मोर्चा संभाला।

लेकिन जेसन होल्डर ने एक ही ओवर में कोहली और पडिक्कल को आउट कर बेंगलुरू को बड़ा झटका दिया।

दोनों के आउट होने के समय बेंगलुरू का स्कोर 8.4 ओवर में 94 रन था।

इसके बाद क्रुणाल पांड्या और रजत पाटीदार ने रिकॉर्ड साझेदारी की।

दोनों ने 45 गेंदों पर ताबड़तोड़ 95 रन जोड़े।

क्रुणाल (43) के आउट होने के बाद भी रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी।

शतक से चूके रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर 93 रनों की नाबाद पारी खेली।

गुजरात की ओर से रबाडा और होल्डर ने 2-2 विकेट लिया।

बेंगलुरू ने गुजरात को जीत के लिए 255 रनों का लक्ष्य दिया।

गेंदबाजों के आगे नतमस्तक गुजरात टाइटंस

255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज सरेंडर करते नज़र आये।

साईं सुदर्शन (14), शुभमन गिल (2), जोस बटलर (29), सिंधु (5), सुंदर (8) और होल्डर (0) पर आउट हो गये।

गुजरात के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाये।

आखिर में राहुल तेवतिया (68) ने संघर्ष की कोशिश की लेकिन जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाये।

बेंगलुरू की तरफ से जैकब डफी ने 3 विकेट, जबकि भुवनेश्वर, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिये।

जोश हेजलवुड ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बल्लेबाजी

रजत पाटीदार- 93* (33) {5*4, 9*6}

विराट कोहली- 43 (25) {5*4, 1*6}

क्रुणाल पांड्या- 43 (28) {5*4, 2*6}

गुजरात टाइटंस गेंदबाजी

जेसन होल्डर- 2/39 (4)

कागिसो रबाडा- 2/54 (4)

प्रसिद्ध कृष्णा- 1/53 (4)

गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी

राहुल तेवतिया- 68 (43) {8*4, 4*6}

जोस बटलर- 29 (11) {4*4, 2*6}

साईं सुदर्शन- 14 (9) {3*4, 0*6}

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गेंदबाजी

जैकब डफी- 3/39 (4)

क्रुणाल पांड्या- 2/16 (3.3)

भुवनेश्वर कुमार- 2/28 (4)