और देखते-देखते आईपीएल बन गयी दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग, IPL का सफरनामा

ipl

The journey of indian premier league: आईपीएल (IPL), दुनिया की सबसे चर्चित और महंगी क्रिकेट लीग। जब इसकी शुरूआत हुई थी तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह 19 सालों में इस मुकाम पर पहुंच जायेगा। यह एक ऐसा क्रिकेट फॉर्मेट है जिसमें भारत के साथ-साथ दुनिया भर के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ दम दिखा रहे होते हैं।

कैसे शुरू हुआ आईपीएल का सफर और आज तक कौन-कौन से महत्वपूर्ण पड़ाव रहे, आइये जानते हैं।

  • ललित मोदी की पहल पर BCCI ने आईपीएल की शुरूआत की।
  • वर्ष 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण का आयोजन हुआ।
  • पहले सीजन का विजेता राजस्थान रॉयल्स की टीम बनी।
  • मैजिकल गेंदबाज शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला खिताब जीता।
  • 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल का खिताब जीता।
  • आर्थिक कारणों से डेक्कन चार्जर्स की टीम खत्म हो गया।
  • वर्ष 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अस्तित्व में आई।
  • इस दौरान कोच्चि टस्कर्स और पुणे वॉरियर्स टीम अस्तित्व में आई।
  • टूर्नामेंट में कोच्चि (2011) और पुणे वारियर्स (2011-13) का सफर बेहद छोटा रहा।
  • चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल (2016-17) के लिए बैन लगा।
  • इस दौरान राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस की टीमों ने हिस्सा लिया।
  • वर्ष 2022 के सीजन में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट की इंट्री हुई।
  • इसी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग 10 टीमों वाली हो गयी।
  • मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 बार इस खिताब को जीता है।
  • कोलकाता नाईट राइडर्स ने 3 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
  • 19 सालों के इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन विराट कोहली ने बनाये हैं।
  • रोहित शर्मा, महेन्द्र सिंह धौनी, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे और मनीष पांडे पहले सीजन से आज तक खेल रहे हैं।
  • आईपीएल के इतिहास में पहली बार सभी टीमों के कप्तान भारतीय हैं।

आइपीएल धीरे-धीरे अपनी प्रसिद्ध होने के चरम पर जा रहा है। प्राइज मनी की अगर बात करें तो पहले सीजन में विजेता टीम को 4 करोड़ 80 लाख रूपये मिलते थे। यह राशि वर्ष 2026 के वर्तमान संस्करण में विजेता टीम को 20 करोड़ रूपये, उपविजेता को लगभग 13 करोड़ रूपये मिलते हैं।