IPL 2026 MI Vs KKR: रविवार को खेला गया मुकाबला मुंबई इंडियंस के नाम रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर मुंबई ने अपना अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचा।
मुंबई का अनचाहा रिकॉर्ड टूटा
बीते 13 सालों में मुंबई आईपीएल में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पायी थी। 14वें साल में आखिरकार यह अनचाहा रिकॉर्ड टूटा और मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ आईपीएल के अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर ली।
जीत के नायक रयान-रोहित
इस जीत के नायक रहे रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी कर जीत की नींव रखी।
रयान और रोहित ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 38 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाये।
दूसरी तरफ से रयान रिकल्टन ने 43 गेंदों पर 81 रन बनाये। रयान ने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाये।
इसके बाद सूर्य कुमार यादव (16), तिलक वर्मा (20) और हार्दिक पांड्या (18*) की छोटी लेकिन तेज पारी ने जीत की दहलीज पार कर ली।
कोलकाता की शानदार बल्लेबाजी
इससे पहले कोलकाता की पारी के हीरो रहे कप्तान अजिंक्या रहाणे और अंगकृष रघुवंशी। रहाणे ने महज़ 40 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाये।
रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाये। फिन एलन ने 17 गेंदों पर 37 और रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
झारखंड के अनुकूल रॉय को मौका
कोलकाता ने पहले ही मैच में झारखंड के खिलाड़ी अनुकूल रॉय को मौका दिया। मैच के दौरान अनुकूल ने 1.1 ओवर में 15 रन खर्च किये। साथ ही विकेट पर खतरनाक हो चुके रोहित शर्मा को शानदार कैच लेकर आउट किया।
शार्दुल ठाकुर बने मैन ऑफ द मैच
कोलकाता की खतरनाक होती पारी में 3 विकेट झटकने वाले मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। उन्होंने कोलकाता के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन और फिन एलन को आउट किया।
