Yoga Championship: रांची में सत्यानंद योगा एसोसिएशन एवं श्री अरबिंदो आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सत्यानंद ओपन योग चैंपियनशिप संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न स्थानों से विभिन्न आयु वर्गों में लगभग 400 से ऊपर प्रतिभागियो ने भाग लिया।
दो दिवसीय योग प्रतियोगिता के अलावा पेंटिंग, निबंध, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई।
योग प्रतियोगिता में रांची योग जीनियस की प्रियांशु और बालक वर्ग में जमशेदपुर के दीप्तांशु ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस के खिताब पर कब्जा किया।
वही ओवरऑल टीम चैंपियनशिप योग जीनियस एवं उपविजेता का खिताब संत माइकल स्कूल ने जीता।
संस्था के निदेशक आदित्य कुमार सिंह एवं सचिव रूपम कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस जटाशंकर चौधरी, रामस्वरूप रुंगटा, श्री अरविंद सोसाइटी के सचिव रमेश भाई, अशोक पाठक नीरज बुघिया, हिमांशु विश्वास, अंजली वर्मा, डॉ पीके मित्रा, सुशांत भट्ट, आदित्य कुमार सिंह, संजय कुमार झा और डॉ रूपम सिंह ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। इस मौके आदित्य कुमार सिंह, डॉ. रूपम सिंह, अमरेंद्र कुमार विकल, सुशीत बनर्जी, अन्नु झा, वंदना कुमारी, सीमा राय, निक्की रानी, सलोनी कुमारी, विवेक कुमार, रोहित सिंह,सुनील कुमार, निक्की कुमारी, अनुपम कुमारी, अभिषेक कुमार, कुमार सुजीत सहित योग प्रेमी, योग प्रशिक्षक उपस्थित थे।
