Wushu Athlete Felicitation Ceremony: झारखंड की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो ने इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारत के लिए 2 कांस्य पदक जीते।
पदक जीतकर भारत लौटने के बाद अंजना कुमारी गुरूवार को गृहनगर रांची पहुंचीं।
यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
अंजना 40 सदस्यीय भारतीय वुशु टीम का हिस्सा थीं।
प्रतियोगिता की ताऊलु स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंजना ने 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।
इस प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
रांची पहुंचने पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में अंजना कुमारी महतो को सम्मानित किया।
सुदेश महतो ने उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिवेंद्र दुबे, कोच वाहिद अली, प्रकाश राम, शिशिर महतो और प्रशांत गोराई मौजूद थे।
अंजना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रांची यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर डॉ. सरोज शर्मा, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
शुभकामना देने वालों में शैलेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, सुनील सूर्यात, उदय साहू, विभूति भूषण अमर, डॉ. अंशु साहू, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, शैलेन्द्र कुमार, प्रियदर्शी अमर, मिथिलेश साहू, डॉ. कविता सिंह, मनोज साहू, सुनील यादव, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिका सिंह, अमासी बारला, संजय मंडल, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, शिवेंद्र दुबे, शशिकांत पांडे एवं गोकुलानंद मिश्र प्रमुख हैं।
झारखंड वुशु एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि अंजना कुमारी महतो की यह उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
