बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 21 मार्च तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Weather changes in Bihar: बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है। सुपौल, खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, बांका, भागलपुर और कटिहार जिले में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां तेज आंधी, झमाझम बारिश और ओला वृष्टि की चेतावनी जारी की गयी है।