Jharkhand Combined Civil Services Recruitment Examination: झारखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक, सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी रांची जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है।
कदाचार मुक्त परीक्षा और विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
हर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस पदाधिकियों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सदर अनुमंडल के दंडाधिकारी कुमार रजत परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया है। ये निषेधाज्ञा सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर है।
(1) पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना।
(2) किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
(3) किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना।
(4) किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना।
(5) किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
यह निषेधाज्ञा 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम के 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
रांची में 96 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इन सभी जगहों पर निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी।
