Jharkhand Athletics: झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
बोकारो के चंदनकियारी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दो दिवसीय आयोजन की शुरूआत हुई।
इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से 240 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि उमाकांत रजक ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चास की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल डांडा के अलावा झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर मधुकांत पाठक, सचिव शिव कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष आशीष झा, बोकारो डीएसओ हेमलता बुन, धनबाद डीएसओ उमेश लोहरा, आयोजक सचिव आशु भाटिया, जिला एथलेटिक्स संघ लातेहार की सचिव अनुभा खाका, गुमला से प्रभात रंजन तिवारी, एथलेटिक्स तकनीकी प्रमुख गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, चंदनकियारी के बीडीओ अजय वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विकास मोदक, सी. बी. शुक्ला (खेल समन्वयक बोकारो), मोहन साहू, अशोक भट्टाचार्य, प्रशिक्षक योगेश यादव (साहेबगंज), नीरज राय (हजारीबाग) समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विधायक उमाकांत रजक ने अपने संबोधन में कहा जल्द ही चंदनकियारी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पहचान बनायेगा।
मधुकांत पाठक ने कहा कि सीनियर स्तर पर हम सबको मिलकर और बेहतर करना होगा। चंडीगढ़ में आयोजित सीनियर स्तर पर झारखंड रिले टीम ने 03 पदक जीत इतिहास रचा है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामना।

पहले दिन खेले गये प्रतियोगिता का परिणाम
शॉटपुट पुरुष वर्ग
I- राज रौशन (देवघर)
II- गीतराज संधू (पूर्वी सिंहभूम)
III- असीम एक्का (गुमला)
पुरुष लंबी कूद
I- अभिनय मिंज (रांची)
II- दीपक मुंडा (रांची)
III- राम मोहन सैनी (पाकुड़)
400 मीटर हर्डल्स पुरुष
I- मनीष बेदिया (रामगढ़)
II- आशुतोष कुमार (रांची)
III- रितेश कुमार (रामगढ़)
10000 मीटर पुरुष
I- दीपक कुमार ठाकुर (गिरिडीह)
II- बबलू टुडू (पूर्वी सिंहभूम)
III- रितेश कुमार (रामगढ़)
10000 मीटर महिला
I- संघ मित्रा महता (गुमला)
II- रूबी कुमारी (धनबाद)
III- तनु कुमारी (धनबाद)
डिसकस पुरुष
I- रामानंद सिंह (देवघर)
II- अबु जफर (बोकारो)
III- गितराज सिंह संधू (पूर्वी सिंहभूम)
शॉटपुट महिला
I- श्रुति कामना तिर्की (रांची)
II- स्वर्णलता हांसदा (जामताड़ा)
III- अर्पिता पात्रा (पूर्वी सिंहभूम)
100 मीटर पुरुष
I- सदानंद कुमार (हजारीबाग)
II- शिव कुमार सोरेन (बोकारो)
III- अरसान अली (बोकारो)
400 मीटर महिला
I- पूनम कुमारी (रांची)
II- आकांक्षा कुमारी (पलामू)
III- जैकलिन खेस (बोकारो)
400 मीटर पुरुष
I- मोहक मानव दास (रांची)
II- करण कुमार महतो (पलामू)
III- रामचंद्र सांगा (रांची)
100 मीटर महिला
I- अनामिका उरांव (बोकारो)
II- अनन्या (पूर्वी सिंहभूम)
III- प्रीति प्रमाणिक (बोकारो)
