25वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Jharkhand State Chess Championship: 25वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर (अंडर-15) फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

सफल खिलाड़ियों को मिला सम्मान

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंडर-15 बालक वर्ग में रांची के आदित्य कुमार झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उन्हें 2500 रूपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।

पूर्वी सिंहभूम के अरिजीत घोष 6½ अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे और उन्हें 2000 रूपये ट्रॉफी प्रदान की गई।

वहीं रांची के आदित्य तन्मय शर्मा ने 6½ अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 1500 रूपये और ट्रॉफी दी गयी।

इसी वर्ग में रांची के आरव राज मेहता ने 6 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

धनबाद के वेदांत राजेश ने 6 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

अंडर-15 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की नविएका जायसवाल ने 6 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की।

पश्चिमी सिंहभूम की अदिति 5 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।

पश्चिमी सिंहभूम की ही समृद्धि प्रिया ने 5 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की नैरा आदित्य ने 4½ अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

हजारीबाग की आयुषी प्रसाद ने 4½ अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

सभी सफल खिलाड़ियों को नगद राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सभी खिलाड़ियों ने आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती हैं।