Abhishek Sharma Storm: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ ही अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर आ गयी है।
अभिषेक शर्मा का तूफान
अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी ने सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल जीत दिलायी।
अभिषेक ने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि दिल्ली कैपिटल्स पूरे मुकाबले तक उबर नहीं पायी।
अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों पर 135 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने चौके और छक्के से सेंचुरी बनायी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाये।
उनकी पारी के 100 रन सिर्फ बाउंड्री से आये।
अभिषेक के अलावा हेनरिक क्लासेन ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 13 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाये।
ट्रेविस हेड ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाये।
कप्तान ईशान किशन ने 13 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाये और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये।
हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का पहाड़ खड़ा किया।
दिल्ली की तरफ से विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे कप्तान अक्षर पटेल। उन्होंने ट्रेविस हेड को आउट किया।
दिल्ली के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज फेल
243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ने 9.3 ओवर तक 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिये थे।
लेकिन यहां पर केएल राहुल के आउट होने के बाद 107 रन पर ही 2 अन्य बल्लेबाज (नीतीश राणा और डेविड मिलर) पैवेलियन लौट गये।
समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो काफी साबित नहीं हुई।
20 ओवर में दिल्ली की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी।
सनराइजर्स की ओर से ईशान मलिंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा- 135* (68) {10*4, 10*6}
हेनरिक क्लासेन- 37 (13) {3*4, 3*6}
ट्रेविस हेड- 37 (26) {2*4, 2*6}
दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी
अक्षर पटेल- 1/23 (2)
दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी
नीतीश राणा- 57 (30) {7*4, 3*6}
समीर रिजवी- 41 (28) {2*4, 2*6}
केएल राहुल- 37 (23) {1*4, 3*6}
सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजी
ईशान मलिंगा- 4/32 (4)
हर्ष दुबे- 3/12 (2)
साकिब हुसैन- 1/29 (4)
