Jharkhand State Junior Chess Championship: रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 25वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप चल रहा है।
शनिवार को अंडर-9 के बालिका वर्ग के तीसरे राउंड में टी. निहारिका ने अनिशा, स्वस्तिका ने टी. नेहा, आकर्षि माही ने तन्वी के. और सवीना ने इप्सिता सरकार को शिकस्त दी।
जबकि अंडर-9 के ओपन मुकाबले में अद्विक ने अभिनव प्रसाद, ऋतिक ने विहान सरवन और समर्थ ने रियान मोहन को हराया।
वहीं मार्क रतन लकड़ा और वेद आहूजा के बीच का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
अंडर-13 बालिका वर्ग के मुकाबले में अदिति ने आयुषी प्रसाद, विदुषी मुंशी ने तनीषा, ईशानी चौधरी ने आर्यश्री और मोनाली विश्वास ने युक्ति को हराया।
वहीं अंडर-13 के ओपन वर्ग के मुकाबले में कबीर आदित्य ने हिमांशु और श्लोक सौरभ ने सिद्धांत को हराया।
देव घोष और उजान मंडल एवं आदित्य वर्धन और सिद्धांत के बीच का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा ने इस आयोजन के अवसर पर प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी।
