Nicholas Pooran Record: टी-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में निकोलस पूरन ने इतिहास रच दिया।
मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से खेलते हुए निकोलस पूरन ने महज 31 गेंदों पर ही शतक ठोंक दिया।
बाल-बाल बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बेस्टइंडीज के खूंखार बल्लेबाज रहे क्रिस गेल के नाम दर्ज है।
क्रिस गेल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते हुए महज 30 गेंदों पर ही शतक ठोंक दिया था।
पुणे वारियर्स के खिलाफ खेले गये इस मैच में क्रिस गेल ने कोहराम मचा दिया था।
वैसा ही कोहराम देखने को मिला मेजर क्रिकेट लीग के एलिमिनेटर राउंड में।
एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से खेलते हुए निकोलस पूरन ने पहला विकेट गिरने के बाद अपनी बल्लेबाजी शुरू की।
इस दौरान उन्होंने सभी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी।
वॉशिंगटन फ्रीडम के सभी गेंदबाज पूरन के सामने बेबस नज़र आये।
31 गेंदों पर शतक लगाने वाले पूरन ने कुल 33 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली।
इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 13 छक्के लगाये।
यह मेजर लीग क्रिकेट का सबसे तेज शतक, और फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट का दूसरे सबसे तेज शतक है।
निकोलस के शतक के बावजूद टीम प्रतियोगिता से बाहर
एलिमिनेटर राउंड के इस मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने निकोलस पूरन के शतक और क्विंटन डिकॉक और कीरोन पोलार्ड के अर्धशतकों के बदौलत 266 रन बनाये।
इसके जवाब में खेलने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ और एंड्रिस गौस ने शतक ठोंक टीम को जीत दिलायी।
स्मिथ ने 48 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाये, जबकि एंड्रिस गौस ने 51 गेंदों पर 132 रन ठोंक दिये।
फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में शतकीय रिकॉर्ड
लीग टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है।
उसके बाद 31 गेंदों पर शतक जमाने वाले वेस्टइंडीज के ही निकोलस पूरन दूसरे नंबर पर हैं।
तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से 3 खिलाड़ी मौजूद हैं।
फिन एलन, वैभव सूर्यवंशी और उस्मान खान 35 गेंदों पर शतक जड़ चुके हैं।
