IPL PBKS Vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गयी है।
उससे उपर चेन्नई, राजस्थान और पंजाब किंग्स 6-6 जीत के साथ चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर है।
लगातार 4 हार के बाद भी पंजाब किंग्स बेहतर रन रेट के आधार पर चौथे स्थान पर बनी हुई है।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 78 रन जोड़े।
इसके बाद प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हो गये।
प्रियांश आर्या ने 33 गेंदों पर 56 रन, कूपर कोनोली ने 27 गेंदों पर 38 रन बनाये।
मार्कस स्टॉयनिस (1) और शशांक सिंह (0) पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने।
19वें ओवर में खेलने उतरे सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाये।
निर्धारित 20 ओवर में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट पर 210 रन बनाये।
दूसरे छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर 36 गेंदों पर 59 बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट लिये।
दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही।
महज 33 रन के स्कोर पर दिल्ली ने केएल राहुल, पोरेल और साहिल परख का विकेट गंवा दिया।
इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 रन जोड़कर पारी को संभाला।
12 रन के निजी स्कोर पर स्टब्स के आउट होने के बाद डेविड मिलर क्रीज पर आये।
दोनों ने मिलकर पांचवे विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी की।
इस साझेदारी ने मैच में दिल्ली कैपिटल्स की वापसी करायी।
अक्षर पटेल 30 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 32 रन जोड़े।
मिलर के 28 गेंदों में 51 रन पर आउट होने के बाद माधव तिवारी के साथ मिलकर आशुतोष ने महज 14 गेंदों पर 35 रन ठोंक दिये।
माधव तिवारी 8 गेंदों पर नाबाद 18 जबकि आकिब ने 2 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाकर 1 ओवर पहले ही जीत दिला दी।
